टाइल फर्श और पत्थर का फर्श
आप सब को अक्सर टाइल या पत्थर के फर्श का अंतर समझना मुश्किल होता होगा। आधुनिक जमने के अनुसर सब लोग टाइल लगाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग है जो पत्थर का फर्श लगवाना पसंद करते हैं। सबके अपने अपने कारण होते है टाइल या पत्थर के लिए। अधिकतर लोग टाइल्स लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि टाइल्स में अलग रंग या डिजाइन आते हैं जिसे उन्हें अपने इंटीरियर डिजाइन करने में आसानी होती है। जबकी पत्थर में इतने रंग या डिजाइन नहीं आते हैं। टाइल्स लगाना आसन होता है क्यूकी ये छोटे बड़े सभी साइज में आते हैं जबकी पत्थर बड़े साइज में ही आते हैं, उन्हे काट कर छोटे साइज का बनाना पडता है इसमे बर्बादी भी अधिक होती है।
टाइल्स का रेट्स जहां 25-60 रुपए तक में अच्छी क्वालिटी की मिलती है वही पत्थर 35-200 रुपए तक की कीमत मे मिलता है। इस्के बाद आती है इनको लगवाने में आने वाली लागत जो की टाइलें लगाने के लिए 15-25 रुपये प्रति वर्ग फुट तक होती है वही पत्थर लगाने की कीमत 25-50 रुपये प्रति वर्ग फुट तक आती है। टाइल्स लग जाने के बाद उसमे सिर्फ सफाई या फिलिंग की लागत आती है, जबकी स्टोन लगने के बाद उसमे घिसाई या सफाई का अलग से खर्च आता है जिसकी कीमत 20-100 रुपये प्रति वर्ग फुट तक होती है। टाइल फर्श या पत्थर के फर्श में तापमान का भी अंतर होता है जिससे कमरे का तापमान मै अंतर आता है। इस तरह पत्थर का फर्श टाइल के फर्श से ज्यादा महंगा हो जाता है। अगर टाइल या पत्थर के फर्श में देखा जाए तो पत्थर का फर्श ज्यादा मजबूत होता है। जबकी टाइल फर्श एक टाइल के कुछ साल बाद उखड़ जाने या टूट जाने पर दोबारा मिलना मुश्किल हो जाता है। इस तरह से टाइल फर्श की अपनी खूबी और पत्थर के फर्श की अपनी खूबी होती है। हम दोनो को बजट के हसब से जरुरी समझते है।